शांति और सद्भावना
करता हूं निवेदन प्रभु से आज
सभी के मन से मिटाए हिंसा आज
स्थापित करें सभी के मन में
शांति सद्भावना की स्थापना आज
होती है शुरुआत प्रभु के चरणों से आज
मोक्ष का रास्ता बताएं हमें आज
करें जीवन में कर्म आज
जो हो प्रेरित दया प्रेम से आज
करें उन्नति बनाएं एकता
बनाए रखें विश्व बंधुत्व की भावना आज
कैसे जाने भविष्य अपना आज
करें निर्माण चाहते हैं जैसा भविष्य आज
रचनाकार :- विनय पटेल
Gunjan Kamal
03-Dec-2023 06:27 PM
👏👌
Reply